फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Food Craft Institute in Almora

आगामी मार्च से संचालित होगा फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Food Craft Institute in Almora
निर्माणाधीन फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट भवन के निरीक्षण को पहुंची अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद और अन् - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद और पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित वीडिंग कमेटी के सदस्य एनसीएचएमसीटी के निदेशक सतवीर सिंह ने शुक्रवार को लोधिया में निर्माणाधीन फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ठेकेदार को जल्द भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि मार्च 2022 से संस्थान का संचालन शुरू किया जाना है।
उन्होंने निर्माण एजेंसी के अभियंताओं और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ संस्थान भवन के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 तक भवन विभाग को हस्तांतरित किया जाना है।
विज्ञापन

उसके बाद संस्थान का संचालन शुरू होगा। इसमें प्रदेशभर के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
उनके साथ जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीसी पंत, आवासीय अभियंता रविंद्र सिंह, मोहम्मद आसिम, सहायक अभियंता ब्रीडकुल परियोजना इकाई हल्द्वानी दिनेश डिमरी, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा के नरेंद्र सिंह मेहरा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed