{"_id":"5df3d1b38ebc3e87ca32e6a2","slug":"first-snowfall-of-the-season-in-the-higher-reaches-of-almora-district-almora-news-hld36544433","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के पहला हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के पहला हिमपात
विज्ञापन
शुक्रवार को जागेश्वर में पड़ी बर्फ।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले बिनसर, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, मोरनौला, चौबटिया सहित कई इलाकों में इस मौसम के पहला हिमपात हुआ। शुक्रवार पूरे दिन बारिश होती रही और शाम तक करीब 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अल्मोड़ा का तापमान गिरकर दो डिग्री तक पहुंच गया। बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरे इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बर्फबारी के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, अल्मोड़ा-सेराघाट और अल्मोड़ा-मोरनौला मोटरमार्ग कई घंटे बंद रहा। इन सभी स्थानों में सड़कों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया गया। अल्मोड़ा के निकट कसारदेवी में हल्का हिमपात हुआ जबकि अल्मोड़ा नगर में भी बर्फ के फाहे गिरे जो कहीं टिक नहीं सके।
अल्मोड़ा में शुक्रवार को सुबह से बारिश शुरू हो गई और पूरे दिन रिमझिम और तेज बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पनुवानौला और आरतोला के पास काफी देर तक बंद रहा। जबकि सेराघाट मार्ग में धौलछीना के आसपास यातायात बाधित हुआ। उधर अल्मोड़ा-मोरनौला मोटरमार्ग में लमगड़ा से आगे मोतियापाथर, मोरनौला जैंती के पास बंद हो गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि इन तीनों मार्गों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। उन्होंने बताया कि मार्ग में फंसे वाहनों को निकाल लिया गया है। बर्फबारी और बारिश के चलते पूरे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकांश लोग घरों के भीतर दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए अलाव, अंगीठी आदि का सहारा लिया।
लोगों ने अलाव जलाने की मांग की
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में हो रही बारिश से तापमान काफी गिर गया है जिससे जबरदस्त ठंड पड़ रही है। शुक्रवार पूरे दिन बारिश होती रही जिससे लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया, ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी भी देखने को मिली। बारिश से क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। वहीं ट्रैफिक का आवागमन भी सुचारु चलता रहा। लोगों ने प्रशासन से ठंड से बचने के लिए बाजार में अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी में परीक्षा देने आई दो छात्राएं हुई बेहोश
अल्मोड़ा। शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी के बीच कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सर्दी के कारण छात्रों को परीक्षा देने में भारी दिक्कत हुई। जानकारी के मुताबिक ठंड कारण दो छात्राएं बेहोश हो गई। उन्हें बाद में जिला अस्पताल ले जाया। इनमें से एक छात्रा ने परीक्षा दे दी थी जबकि दूसरी छात्रा परीक्षा नहीं दे सकी। वह परीक्षा देने जा रही थी इसी बीच वह ठंड कारण कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। बाद में इलाज के बाद दोनों छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। ब्यूरो
इन्सेट-
प्रमुख स्थलों का तापमान
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अल्मोड़ा- 10 डिग्री - 02 डिग्री
रानीखेत- 09 डिग्री -03 डिग्री
द्वाराहाट- 12 डिग्री - 07 डिग्री
जागेश्वर- 08 डिग्री - 04 डिग्री
बागेश्वर - डिग्री - डिग्री