{"_id":"5eb58bed8ebc3e903336fd82","slug":"firing-in-taya-almora-news-hld38239971","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस ने फायरिंग की शिकायत वाले कमरे को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व पुलिस ने फायरिंग की शिकायत वाले कमरे को किया सीज
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट तहसील के तया गांव में मोटर मार्ग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक व्यक्ति के बीच हुए विवाद और फायरिंग के मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इधर राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और उस कमरे को सील कर दिया, जिसमें फायरिंग की शिकायत की गई है।
बीते चार मई को तया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह रावत ने थापला-धौराड़ी-तया मोटर मार्ग में का निर्माण मानकों के अनुसार न करने का आरोप लगा एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा था। उसने अनुमति के बगैर पेड़ काटे जाने की भी शिकायत की थी। सुरेंद्र का कहना है कि इसके बाद से बीडीसी सदस्य उनसे शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ लोग उसके घर के बाहर पहुंचकर गाली गलौच करने लगे और एक व्यक्ति ने खिड़की से भीतर गोली चलाई, जिससे उसके बिस्तर में छर्रे लगे हैं। सुरेंद्र सिंह ने बीडीसी सदस्य के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दी है जबकि बीडीसी सदस्य का कहना था कि सुरेंद्र सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसका आरोप है कि सुरेंद्र ने खुद ही अपने घर में गोली चलाई। मामले की जांच के लिए शुक्रवार को राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की। उन्होंने गोली से हमले की शिकायत वाला घटनास्थल सुरक्षित रखने के लिए कमरे को सील कर दिया है। राजस्व पुलिस का कहना है कि जल्द ही पुलिस की फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया जा रहा है। जांच में सबूत जुटाने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।