फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in guest house

बजीना में गेस्ट हाउस में लगी आग, 50 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in guest house
आग से जला गेस्ट हाउस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बजीना में मंगलवार की सुबह एक निजी गेस्ट हाउस में आग लग गई। अग्निकांड में गेस्टहाउस जलकर राख हो गया। गेस्ट हाउस संचालक दंपति ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब पांच लाख के जेवरात, नकदी सहित 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने आधा घंटा मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बजीना में विकास गोयल का दुर्गेश गेस्ट हाउस है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह चार बजे अचानक गेस्ट हाउस में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गेस्ट हाउस में ही विकास गोयल और उनकी पत्नी सपना गोयल भी रहते हैं। दंपति ने कमरे से भागकर जान बचाई। रसोई में गैस के सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन

दंपति ने रानीखेत फायर स्टेशन को सूचना दी। प्रभारी एफएसओ सुभाष जोशी के नेतृत्व में वहां टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग से धधकते सिलिंडर को बाहर फेंका, आधा घंटे की मशक्कत की बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दोमंजिला भवन जल चुका था। राजस्व पुलिस ने भी मौके का मुआयना कर लिया है। बताया जा रहा है कि गेस्ट में चार लाख के जेवरात, 70 हजार की नकदी सहित फर्नीचर और अन्य सामान भी था जो जलकर राख हो चुका है। गेस्ट हाउस स्वामी का दावा है कि घटना में 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व टीम के अलावा अग्निशमन विभाग भी नुकसान का आंकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed