{"_id":"6a18923f33ac666ef60cf486","slug":"fast-bowlers-talent-hunt-selection-program-to-be-held-on-may-30-almora-news-c-232-1-alm1019-144028-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 30 मई को होगा तेज गेंदबाजों का टैलेंट हंट चयन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 30 मई को होगा तेज गेंदबाजों का टैलेंट हंट चयन कार्यक्रम
Fri, 29 May 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 29 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष हरीश मनराल एवं सचिव हर्ष गोयल ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से प्रतिभावान तेज गेंदबाज़ों की खोज के लिए निशुल्क मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद के खिलाड़ियों के लिए चयन कार्यक्रम शनिवार 30 मई को नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में आयोजित होगा।
चयन प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। बैठक में अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, ऑपरेशन मैनेजर दीप उपाध्याय, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, धीरज वर्मा, पंकज जोशी, दीपक मेहरा, संजय मेहरा, गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल आदि मौजूद थे।
ये दस्तावेज लाने होंगे
प्रतिभागी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड,पासपोर्ट, पैन कार्ड, विगत तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।