फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Evening service on Dehradun route suspended due to driver shortage

Almora News: चालक की कमी से देहरादून रूट की सायंकालीन सेवा स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Evening service on Dehradun route suspended due to driver shortage
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून मार्ग पर सायंकालीन दो सेवाओं में से एक सेवा का संचालन स्थगित रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित परिवहन निगम डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है। जिससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को देहरादून की सायंकालीन दो सेवाओं में से एक सेवा का संचालन स्थगित रहा। बस न चलने से शाम के समय अल्मोड़ा से देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कई बार एकमात्र बस में सीट फुल हो जाती है। ऐसे में कई यात्रियों को सीटें नहीं मिल पाती हैं। जिससे उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सेवाओं का नियमित संचालन किया जाए। यात्री लक्ष्मण लाल ने कहा कि चालकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की जानी चाहिए ताकि बस सेवा का नियमित संचालन हो सके। सुरेंद्र लाल ने बताया कि शाम के समय एक ही बस सेवा का संचालन होने से दिक्कत हो रही है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी गीता पांडे ने बताया कि सेवा संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed