फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers protested against the Chief Election Commissioner and burned his effigy.

Almora News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the Chief Election Commissioner and burned his effigy.
अल्मोड़ा में चौघानपाटा में सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : अल्मोड़ा में चौघानपाटा में सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
अल्मोड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नाम जोड़ने-हटाने और आपत्तियों के निस्तारण को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और मतदाता का विश्वास चुनावी व्यवस्था की महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। कांग्रेस ने ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के साथ निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटने की आशंका भी गंभीर विषय है। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दीप सिंह डांगी, बीके पांडे, भुवन गहरवाल, देवेंद्र धोनी, किरन आर्य, गोपाल सिंह चौहान, नवीन चंद्र कोहली, महेश चंद्र, केवल सती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed