फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student Union Elections: Candidates outline their priorities at the general meeting.

छात्रसंघ चुनाव : आम सभा में प्रत्याशियों ने रखीं अपनी प्राथमिकताएं

Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: Candidates outline their priorities at the general meeting.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए आम सभा हुई। इसमें विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं रखीं और महाविद्यालय के विकास व विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रियंका जोशी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। वहीं अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संजना रानी ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और छात्र-छात्राओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उपाध्यक्ष छात्र पद के प्रत्याशी नमन जोशी, उपाध्यक्ष आरक्षित (छात्रा) पद की प्रत्याशी तनुजा जोशी ने भी अपने विचार रखे। सचिव पद के प्रत्याशी सचिन कुमार और रश्मि भैसोड़ा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद की प्रत्याशी बबीता टम्टा और सुमन आर्या ने विद्यार्थियों के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं रखीं। संयुक्त सचिव आरक्षित (छात्रा) पद के लिए दिया आर्या और गायत्री आर्या, कोषाध्यक्ष आरक्षित (छात्रा) पद के लिए कुमकुम बाला और कुमकुम आर्या ने छात्र-छात्राओं से समर्थन मांगा। संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कला संकाय से दिया कार्की और महक आर्या, विज्ञान संकाय से मुज्जमिल हुसैन और निखिल पांडे तथा वाणिज्य संकाय से पीयूष भंडारी ने भी प्राथमिकताएं गिनाईं। आम सभा में प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी, छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. विनय चंद्र, नीरज पांगती, विपिन पुराजी सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

दन्या महाविद्यालय में एबीवीपी का पैनल निर्विरोध निर्वाचित
दन्या (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय दन्या में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशियों का पैनल निर्विरोध चुना गया। छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सभी मुख्य और संकाय पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने से निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसमें हेमा जोशी अध्यक्ष, मैना उपाध्यक्ष, बबीता डसीला सचिव, दीपा आर्या कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह नेगी कला संकाय प्रतिनिधि, किरन जोशी विज्ञान संकाय प्रतिनिधि और ललिता जोशी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्विरोध चुनी गईं। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष गोकुल सिंह डसीला के कार्यकाल में महाविद्यालय के नए भवन के लोकार्पण एवं हस्तांतरण, एमए और एमएससी कक्षाओं की स्वीकृति तथा आधारभूत सुविधाओं में सुधार के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने छात्र हितों, बेहतर शैक्षणिक माहौल और महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
द्वाराहाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी, पुलिस ने लिया जायजा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में वर्ष 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाली द्वाराहाट की एसएसआई मीना आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने पुलिस टीम के साथ परिसर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रवेश और निकासी द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित किए। शांतिपूर्ण ढंग से छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय की मुख्य अनुशास्ता डॉ. नाज़िश खान, डॉ. शरद भट्ट समेत अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

दुगनाकुरी कॉलेज में अंजली अध्यक्ष और प्रियंका निर्विरोध निर्वाचित

बागेश्वर। शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी डिग्री कॉलेज दुगनाकुरी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अंजली आर्या को अध्यक्ष, सुमन को उपाध्यक्ष, दिव्या को उपाध्यक्ष (छात्रा), प्रियंका बिष्ट को सचिव, रवीना राठौर को सांस्कृतिक सचिव तथा भावना को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं संयुक्त सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए कोई वैध प्रत्याशी नहीं होने के कारण दोनों पद रिक्त रह गए हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। छात्रसंघ के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से चुनाव प्रक्रिया का यह चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed