{"_id":"6abab4817d480f3703091910","slug":"sharp-verbal-barbs-were-exchanged-during-a-seven-minute-speech-at-the-general-meeting-almora-news-c-232-1-alm1002-149273-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आम सभा में सात मिनट के भाषण में खूब चले शब्दों के तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आम सभा में सात मिनट के भाषण में खूब चले शब्दों के तीर
Tue, 29 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में चुनावी आम सभा में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए आमसभा में नगर की माॅल रोड से गाजे-बाजे और शक्ति प्रदर्शन के साथ परिसर पहुंचे प्रत्याशियों ने सात मिनट के भाषण में अपने-अपने मुद्दों के तीर छोड़े। मंच से शेरो-शायरी के साथ शुरू हुई सियासी जंग देखते ही देखते पेपर लीक और अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दों तक पहुंच गई। इस दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों की बीच नोकझोंक चलती रही। आम सभा के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह समर्थकों को शांत किया।
एसएसजे परिसर में सोमवार को हुई आमसभा में सबसे पहले एनएसयूआई से अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमित बिष्ट ने मंच संभाला। उन्होंने अपने भाषण में पेपर लीक, चढ़ाव चोरी और अंकिता हत्याकांड को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है और सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। एबीवीपी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी रोहित सिंह कुमल्टा ने मंच संभालते हुए अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और सीधे अपने प्रतिद्वंद्वी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तीन बार अध्यक्ष पद पर रहने के बाद अब यह भी बताया जाना चाहिए कि छात्र-छात्राओं के हित में उन्होंने क्या काम किए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हितों को प्राथमिकता देता है। आमसभा में दोनों प्रमुख छात्र संगठनों के प्रत्याशियों के बीच मुद्दों के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का रंग भी देखने को मिला।
आम सभा में उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी भाष्कर जोशी, सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी, सुमित कुमार जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी दीपिका बिष्ट, रश्मि पांडे, सचिव पद पर भाष्कर गिरी गोस्वामी, संयुक्त सचिव पद पर नेहा आर्या, सीता चम्याल, कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा, सांस्कृतिक सचिव विकास सिंह, हिमाली जोशी, विवि प्रतिनिधि पद प्रत्याशी दर्शन जोशी, मुकेश लटवाल और संकाय प्रतिनिधि पद प्रत्याशी विशाल, चम्याल, वीरेंद्र जोशी, भारतेंदु भाकुनी, हर्षिता बोहरा, अंकिता भट्ट ने विचार रखे।
विज्ञापन
जुलूस निकालने के दौरान सड़क पर लगा जाम
छात्रसंघ चुनाव की आम सभा के लिए प्रत्याशी समर्थकों के साथ गाजे- बाजे के साथ मॉल रोड से परिसर तक रैली निकालते हुए पहुंचे। इस कारण सड़क पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। समर्थकों की भीड़ के चलते सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लगी रही। जाम खुलवाने को पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए।