फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   equality among men-women will prevail with the end of bias

‘भेदभाव खत्म होने पर महिला-पुरुष में आएगी समानता’

Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
equality among men-women will prevail with the end of bias
रूप दुर्गापाल। - फोटो : amar ujala
अकबर-बीरबल, बालिका वधू, स्वरागिनी, गंगा जैसे टीवी नाटकों में अपने अभिनय का परचम लहरा चुकीं अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का मानना है कि समाज में लड़के-लड़कियों में भेदभाव जब खत्म हो जाएगा तभी समाज में समानता आएगी। इसके लिए युवा पीढ़ी को सामने आना होगा। हालांकि अब माहौल बदल रहा है, लेकिन अभी सोच बदली जानी जरूरी है। 
विज्ञापन


परिवार के साथ अल्मोड़ा पहुंचीं रूप दुर्गापाल ने अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि महिला दिवस के मायने तभी सफल होंगे जब समाज में महिलाओं को भी उचित सम्मान मिलेगा। महिलाएं पुरुषों के मुकाबले सब कुछ नहीं कर सकती हैं यह सोच बदली जानी जरूरी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन


समाज में समानता लाने के लिए लड़कियों को हर दिशा में जागरूक किया जाना जरूरी है। इसमें पहली भूमिका माता-पिता की है और दूसरी भूमिका समाज की युवा पीढ़ी की। उन्होंने बताया कि उनको आगे बढ़ाने में उनके माता-पिता का काफी योगदान रहा है। विवाह के बाद उनके पति ने भी उनका बखूबी साथ दिया है। उन्होंने लड़कियों से शिक्षा पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लव स्ट्रीट फिल्म में गाया गाना 
अभिनय के अलावा गाने में शौक रखने वाली रूप का गाया गाना जल्द ही सामने आने वाला है। रूप ने बताया कि लव स्ट्रीट फिल्म में उन्होंने गाने गाए हैं और यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वेब सिरीज में भी वह दिखाई देंगी। रूप ने बताया कि वियतनाम, इंडोनेशिया में उन्होंने सिंगिंग प्रोग्राम किए हैं। दुबई में एक फैशन शो में भी वह प्रतिभाग कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed