फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Encroachment Marked

Almora News: विरोध के बीच प्रशासन ने आठ स्थानों पर चिह्नित किए अतिक्रमण

Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment Marked
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत के गरुड़ गंगा वार्ड में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को तहसील और पुलिस प्रशासन ने वार्ड के लाल पुल इलाके का निरीक्षण कर आठ स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किया। प्रशासन ने लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत भी दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा और थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने गरुड़-बैजनाथ हाईवे से वार्ड के लाल पुल की ओर जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व विभाग से रास्ते के नक्शे के आधार पर अवैध कब्जे की नाप जौख करवाई। इस दौरान टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई साल से वह यहां रह रहे हैं। नक्शे के अनुसार ही उन्होंने अपने घर बनाए हैं। अब उन्हें बेवजह परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि जब तक ग्राम पंचायत थी, किसी को दिक्कत नहीं थी। आरोप लगाया कि नगर पंचायत बनने के बाद अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन उन्हें परेशान करने में लगा है। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन टम्टा समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed