{"_id":"63af29085e1fe03c3d6c22f9","slug":"electricity-consumption-high-at-almora-almora-news-hld4870349107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में खपत बढ़ते ही शुरू हुई बिजली कटौती, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में खपत बढ़ते ही शुरू हुई बिजली कटौती, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में ठंड के मौसम में खपत बढ़ते ही बिजली कटौती शुरू हो गई है। नगर से लेकर गांवों तक लोग कटौती से परेशान हैं। आंकड़ों के मुताबिक गर्मियों की अपेक्षा 1.30 मिलियन यूनिट रोजाना बिजली की खपत बढ़ गई है।
अल्मोड़ा में हर रोज सुबह से रात तक विभिन्न हिस्सों में तीन से चार घंटे बिजली कटौती हो रही है, जिससे 50 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी नगर में दिन में कई बार बिजली की आंखमिचौली चलती रही। नगर के माल रोड, चौघानपाटा, शिखर तिराहा, धारानौला सहित विभिन्न हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही।
यूपीसीएल से मिले आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल माह की अपेक्षा ठंड के इस मौसम में डेढ़ मिलियन यूनिट खपत बढ़ी है। अप्रैल 2022 में जिले में बिजली की खपत 6.87 मिलियन यूनिट थी जो अब बढ़कर 8.18 मिलियन यूनिट पहुंच गई है। खपत बढ़ने के साथ जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है। स्थिति से निपटने के लिए बिजली कटौती का सहारा लेना पड़ रहा है। इसकी सीधी मार आम लोगों को भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कारोबार भी हो रहा है प्रभावित
अल्मोड़ा। बिजली कटौती से कारोबारियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। चक्की, साइबर कैफे सहित अन्य बिजली संचालित कारोबार बिजली कटौती से खासा प्रभावित हो रहा है। लोग जरूरी काम से साइबर कैफे पहुंच रहे हैं। बिजली कटौती से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
अप्रैल से अब तक बिजली की खपत (मिलियन यूनिट में)
माह अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्तूबर नवंबर
खपत 6.87 7.01 7.42 7.16 7.07 6.80 7.38 8.18
-------------------------------------------------------------------------
कोट- ठंड के मौसम में बिजली की खपत बढ़ गई है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जा रही है। कई बार लाइनों में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
कन्हैयाजी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।