फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly person robbed in Almora, case registered

Almora News: अल्मोड़ा में बुजुर्ग से लूट, केस दर्ज

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elderly person robbed in Almora, case registered
अल्मोड़ा। नगर के बीचोबीच अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग की कान की बाली, मोबाइल और नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोखरखाली निवासी गंगा दत्त पांडे (64) ने पुलिस चौकी प्रभारी विशन लाल को तहरीर दी। इसमें बताया कि बुधवार शाम वह बाजार से अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच नगर के बीचोबीच एडम्स चौराहे के पास अज्ञात कुछ लोग उनकी सोने की कान की बाली, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसमें उन्हें हल्की चोट आई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एनटीडी चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर देकर आरोपियों का पता लगाने की गुहार लगाई। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। नगर के बीचोबीच हुई इस घटना से चिंतित लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed