फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly burnt to death under suspicious circumstances, case registered

Almora News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे बुजुर्ग की मौत, केस दर्ज

Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly burnt to death under suspicious circumstances, case registered
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग का हल्द्वानी एसटीएच में उपचार चल रहा था। हालांकि उनकी मौत से पहले ही परिजनों की तहरीर पर पुलिस से मामले में अज्ञात के खिलाफ केस किया है।
विज्ञापन



दन्या थाने में अंडोली निवासी नीमा पांडे ने तहरीर दी है। उसके मुताबिक बीते 22 मई को उसके ससुर लक्ष्मीदत्त पांडे घर से 150 मीटर दूर गंभीर हालत में मिले थे। आग से उनके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। आरोप है कि किसी ने उन्हें जानबूझकर जलाया है। तब परिजन उन्हें हल्द्वानी एसटीएच ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बीते रविवार को उनकी बहू ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी थी, इस पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने कहा कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 324 के तहत केस दर्ज जांच की जा रही है। बुजुर्ग की मौत की फिलहाल जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed