फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eight Hours Traffic Stalled at Almora Kausani Highway

Almora News: अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर कलमठ में फंसा ट्रक, आठ घंटे ठप रही आवाजाही

Sun, 25 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight Hours Traffic Stalled at Almora Kausani Highway
 अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर सोमेश्वर के पास कलमठ में फंसा ट्रक। संवाद - फोटो : Samvad
अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर आठ घंटे जाम, यात्रियों को ठंड में बितानी पड़ी रात
विज्ञापन


खड़िया लदे ट्रक के कलमठ में फंसने से दो किमी लंबा जाम लगा







सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर खड़िया लदा ट्रक कलमठ में धंस गया, इससे आठ घंटे आवाजाही ठप रही। हाईवे पर दो किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर ट्रक, रोडवेज और केमू बस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों को कड़ाके की ठंड के बीच वाहनों में बैठकर रात बितानी पड़ी।



अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर शनिवार रात करीब 12 बजे बागेश्वर से आ रहा खड़िया से भरा ट्रक सोमेश्वर के पास निर्माणाधीन कलमठ में धंस गया। ट्रक फंसने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कलमठ में मिट्टी भरकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन




सड़क के दोनों तरफ दो किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। यात्री और वाहन चालक राहत मिलने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। पुलिस की तरफ से बुलाई गई जेसीबी की मदद से भी फंसे ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका। इन हालात में यात्रियों और वाहन चालकों को पूरी रात कड़ाके की ठंड में वाहनों में बैठकर आवाजाही शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। रविवार सुबह आठ बजे के करीब अल्मोड़ा से क्रेन मंगाकर ट्रक को कलमठ से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चाय-पानी को भी तरसे यात्री



सोमेश्वर। रात 12 बजे हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और यात्रियों को उनमें बैठकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच यात्रियों को न तो रात में चाय-पानी नसीब हुई और न सुबह। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में फंसे यात्रियों के साथ वाहन चालक परेशान रहे।



दो महीने बाद भी नहीं बन सका कलमठ



सोमेश्वर। अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर सोमेश्वर के पास कलमठ दो महीने से बन रहा है। लंबा समय बीतने के बाद भी लोनिवि पर्यटन और वाहनों के दबाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हाईवे पर कलमठ नहीं बना सका है, इसकी मार यात्रियों और वाहन चालकों को सहनी पड़ी। ट्रक फंसने के बाद जब लोनिवि की लेटलतीफी उजागर हुई तो अधिकारी जाड़े का मौसम और सीलन की वजह से काम में देरी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। संवाद

कोट

- सोमेश्वर के पास निर्माणाधीन कलमठ में ट्रक फंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। क्रेन मंगाकर ट्रक को निकाला गया और आवाजाही शुरू कराई गई। -कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष, सोमेश्वर।


कोट

हाईवे के एक हिस्से पर कलमठ का निर्माण हो चुका है। जाड़ा और सीलन की वजह से दूसरे हिस्से में कलमठ के निर्माण में देरी हुई है। जल्द ही कलमठ बनकर तैयार होगा।

-गणेश जोशी, जेई, लोनिवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed