फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   education news in district.

Almora News: एसएसजे विवि में छात्र- छात्राएं अब दो जून तक जमा कर सकेंगे असाइनमेंट

Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 28 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
education news in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें असाइनमेंट जमा करने के लिए विलंब शुल्क नहींं देना होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मांग पर असाइनमेंट जमा करने की तिथि दो जून बढ़ाने और उनसे लिया गया अतिरिक्त शुल्क उन्हें वापस करने का निर्णय लिया है। इससे फैसले से छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी है।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट जमा करने के लिए 20 मई अंतिम तिथि निर्धारित की थी। कई छात्र- छात्राएं तय समय तक अपने असाइनमेंट जमा नहीं कर सके। अंतिम तिथि के बाद असाइनमेंट जमा करने वाले छात्र-छात्राओं से विवि प्रबंधन ने पांच सौ रुपये विलंब शुल्क वसूला। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने विवि के खिलाफ प्रदर्शन कर असाइनमेंट जमा करने की तिथि बढ़ाने और अतिरिक्त शुल्क लौटाने की मांग उठाई। विवि प्रबंधन ने दो जून तक असाइनमेंट जमा करने का मौका दिया है। निर्णय लिया कि अतिरिक्त शुल्क वापस किया जाएगा। अब असाइनमेंट जमा करने पर उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

- असाइनमेंट जमा करने की तिथि दो जून तक बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक अपने असाइनमेंट जमा करे लें। पूर्व में छात्र-छात्राओं से लिया गया अतिरिक्त शुल्क उन्हें रिफंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed