{"_id":"58da49a74f1c1b467763ef19","slug":"dumpster-collapses-in-suburban-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराड़ी में डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराड़ी में डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से रेत लेकर रानीखेत की तरफ आ रहा डंपर सोमवार की रात यहां उपराड़ी के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला और यहां पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि 7.45 बजे हल्द्वानी की तरफ से रेत लेकर डंपर संख्या यूपी 53 एटी-7898 रानीखेत की तरफ आ रहा था। 14 किमी पहले उपराड़ी पर पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में चालक ताड़ीखेत के दुभणा गांव निवासी भीम सिंह उर्फ सोनू (29) पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर के खाई में गिरने की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना के बाद राजस्व पुलिस और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शव को पुलिस के वाहन से यहां राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार मोहन सिंह भोजक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन