फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dumping Zone

प्लास्टिक और मलबे का डंपिग जोन बना अल्मोड़ा- भवाली मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dumping Zone
अल्मोड़ा भवाली मार्ग पर कर्बला के पास सड़क किनारे जमा किया गया प्लास्टिक ढेर - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-भवाली मार्ग से नगर में आने वाले पर्यटकों का स्वागत कूड़े से हो रहा है। इस मार्ग को प्लास्टिक, मलबे और कूड़े का डंपिंग जोन बना दिया गया है। लोधिया बैरियर के बाद सिटी मॉल तक सड़क में डामरीकरण की स्थिति तो ठीक है लेकिन जगह-जगह प्लास्टिक और मलबे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

लोधिया बैरियर पार करने के बाद जब करबला के पास पहुंचते हैं तो सबसे पहले पर्यटकों को सड़क किनारे प्लास्टिक की बोतलों का ढेर देखने को मिलता है। जबकि आंकड़ों में यहां कोई डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है। इससे थोड़ा आगे निकलने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे एक बोर्ड लगाया है। इसमें लिखा गया है कि यहां पर मलबा डालने पर जुर्माना किया जाएगा। इसी बोर्ड के पास मलबे के तीन से चार पहाड़ बना दिए गए हैं। जिसमें मिट्टी, कचरा और प्लास्टिक सब कुछ शामिल है। कुछ आगे जाने पर जंगलों में भी कई स्थानों कूड़ा और प्लास्टिक बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

इसके कुछ आगे निकलने पर जब अल्मोड़ा शहर में प्रवेश के लिए सिटी मॉल के पास पहुंचते हैं को सड़क के बायीं ओर दीवार टूटने से उसका मलबा सड़क पर आया है और दाई तरफ सड़क किनारे का पैरापिट टूटा हुआ हैं। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है जबकि यहां पर सिटी मॉल होने के कारण वाहनों का दवाब अधिक रहता है। सड़क संकरी होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में लोनिवि के ईई विजय कुमार से बात करनी चाही तो उनका फोन लगातार बंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सिर्फ बोर्ड देखकर आकर्षित हो जाएंगे पर्यटक
अल्मोड़ा। लोधिया बैरियर पार करने के बाद पर्यटकों को पर्यटन नगरी अल्मोड़ा की विशेषता बताने के लिए कई बोर्ड लगाए गए हैं जिनमें यहां के पर्यटन स्थलों की जानकारी है लेकिन सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। राजनैतिक पार्टियों के होर्डिंग फटकर लटक रहे हैं। पर्यटकों का ध्यान जब इस ओर जाता है तो उसके जेहन से यहां के पर्यटन स्थलों की छवि भी खराब हो जाती है। संवाद
दो विभागों के जिम्मे, जिम्मेदार कोई नहीं
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-भवाली मार्ग को साफ-सुथरा रखने और इसका रखरखाव करने की जिम्मेदारी अल्मोड़ा कैंट बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की है लेकिन कोई भी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। कैंट बोर्ड इसकी सफाई नहीं करा पा रहा है और लोनिवि भी सड़क किनारे लगाए गए मलबे के पहाड़ों को अनदेखा कर रही है। जबकि इसमें जुर्माने का प्रावधान भी है।
इस मार्ग में समय- समय पर सफाई कराई जाती है। यहां पर पालिका क्षेेत्रों में रहने वाले लोग कूड़ा डाल देते हैं। अगर नगर पालिका अपने क्षेत्रों में कूड़ेदान की व्यवस्था कर दे तो लोग यहां कूड़ा नहीं डालेंगे। कूड़े की इस समस्या का भी निस्तारण किया जाएगा।

- राजेश सिंह, निरीक्षक, कैंट बोर्ड।
एनएच किनारे मलबे के ढेर के संबंध में कई बार जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। इसके बाद भी लोग एनएच किनारे चोरी- छुपे मलबा डाल देते हैं। प्रशासन का सहयोग लेकर मलबे का हटाया जाएगा।
- महेंद्र कुमार, ईई, लोक निर्माण विभाग एनएच खंड

अल्मोड़ा भवाली मार्ग पर सड़क किनारे बने कूड़े के पहाड़

अल्मोड़ा भवाली मार्ग पर सड़क किनारे बने कूड़े के पहाड़- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed