फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drums in Bikhoti fair, late night singing with Nishan

Almora News: बिखौती मेले में नगाड़े, निशान के साथ देर रात तक हुआ झोड़ा गायन

Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drums in Bikhoti fair, late night singing with Nishan
बिखोती मेले में बृहस्पतिवार की देर रात झोड़ा गायन करते ग्रामीण। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। बिखौती मेले के तहत उत्तराखंड की काशी के नाम से विख्यात विमांडेश्वर में बृहस्पतिवार रात्रि आल, गरख और नौज्यूला धड़े के 14 जोड़ों ने नगाड़े निशान केसाथ भाग लेकर मेले की प्राचीन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने का संदेश दिया। बिखौती मेले में शामिल होने वाले नगाड़े निशान वाले गावों में रणां, तल्ला विठोली, वलना, सिमलगांव, असगोली (सुनखोला), असगोली (मलखोला), बेढूली, गवाड़, कोटीला, कुई, बसेरा, छतगुल्ला, बूंगा और सलना के ग्रामीण तुतुरी, मशकबीन, हुड़के और चिमटे आदि वाद्य यंत्रों के साथ झोड़े चांंचरी गाते हुए अपने निर्धारित डेरों में पहुंचे। वहां झोड़े चांचरी गाए गए। सुबह गुप्त सरस्वती, सुरभि, नंदिनी की त्रिवेणी में स्नान और मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने गांव को वापस लौटे। इस दौरान बूंगा के युवाओं ने मंदिर परिसर में डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed