फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drowning in Sult

सल्ट पुलिस और ग्रामीणों ने देवता नदी में फंसे दो लोगों की जान बचाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drowning in Sult
सल्ट तहसील में देवता नदी में फंसे ग्रामीण को रेस्क्यू करते पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले और पौड़ी गढ़वाल जिले की सीमा पर देवता गधेरा (नदी) के उफान में आने से बकरी चराने गए दो लोग नदी के बीचोंबीच फंस गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सल्ट पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इन दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

देवता नदी अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जिले की सीमा पर बहती है। पौड़ी गढ़वाल जिले के औलेते गांव के निवासी भगत सिंह (40) पुत्र घनश्याम सिंह और प्रदीप नेगी (25) पुत्र भगत सिंह रविवार सुबह देवता नदी में बकरी चराने गए थे। यह दोनों नदी के मध्य ऊंचे स्थान पर थे। इस दौरान ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने पर नदी के उफान में आने पर पानी काफी बढ़ गया। यह दोनों लोगों नदी के मध्य में फंस गए। ग्रामीणों ने दो लोगों के नदी के बीच में फंसे होने की सूचना सल्ट पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ आपदा राहत उपकरण लेकर 10:30 बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नदी के मध्य में फंसे भगत सिंह और प्रदीप नेगी को सुरक्षित नदी किनारे निकाल लिया। पुलिस कर्मियों को इस कार्य में जमरिया गांव निवासी संदीप परोडिया ने भी काफी सहयोग किया। संदीप पुलिस कर्मियों के साथ नदी में दोनों लोगों को रेस्क्यू करने के लिए गए। रेस्क्यू अभियान में सल्ट के थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत, एसआई गिरीश चंद्र पंत, कांस्टेबल सूरज बोरा, जीवन सिंह, संजू कुमार, शंभू सिंह, मोहन सिंह, नरेंद्र भाकुनी के अलावा ग्रामीण संदीप परोडिया ने भाग लिया। बाद में बाद में पौड़ी गढ़वाल जिले के धूमाकोट के थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीण संजीव परोडिया को मौके पर ही सम्मानित किया। थानाघ्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत ने संजीव को एक हजार रुपये, थानाध्यक्ष घूमाकोट प्रमोद उनियाल और सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल रावत ने पांच-पांच सौ रुपये नगद धनराशि देकर प्रमोद को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

आंगन टूटने से भ्याड़ी तोक में मकान को खतरा
मौलेखाल। क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कल देर शाम सल्ट तहसील के डहला गांव के भ्याड़ी तोक निवासी दिगंबर सिंह के घर के आंगन की दीवार टूट गई। जिससे उनका मकान खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed