{"_id":"6b0c6f2eb1a4bae70b0dff22","slug":"drinking-water-crisis-intensifies-in-bhatkot-village-residents-unable-to-get-sufficient-water-almora-news-c-232-1-alm1019-151592-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भटकोट गांव में गहराया पेयजल संकट, नहीं मिल मिला पर्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भटकोट गांव में गहराया पेयजल संकट, नहीं मिल मिला पर्याप्त पानी
Mon, 30 Nov 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत भटकोट में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के विभिन्न मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार वर्षों पूर्व डहल परियोजना के तहत करीब सात किलोमीटर लंबी पेयजल योजना का निर्माण केवल भटकोट गांव के लिए किया गया था। आरोप है कि बाद में इस योजना का मनमाने तरीके से विस्तार कर दिया गया। इससे गांव को मिलने वाली पानी की मात्रा प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि भटकोट में बने टैंक से प्रत्येक मोहल्ले में चौथे दिन पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान और जिला प्रशासन से पेयजल वितरण व्यवस्था की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। पेयजल संकट से परेशान तारा पांडेय, मंजू पांडेय, सरिता पांडेय, सुधा पांडेय, भावना पांडेय और आस्था पांडेय सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।