{"_id":"5cab8901bdec2260e22ad945","slug":"dogs-in-the-grip-of-parva-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वो वायरस की चपेट में कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्वो वायरस की चपेट में कुत्ते
Mon, 08 Apr 2019 11:16 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते का इलाज कराने अस्पताल पहुंची एक महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालतू कुत्ते पार्वो वायरस की चपेट में हैं। आठ दिन में दस विदेशी और अन्य पालतू कुत्ते इस बीमारी से ग्रस्त हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण कुत्तों को दस्त के साथ खून की उल्टी भी हो रही है। सही समय पर उपचार नहीं मिलने पर जान जाने का पूरा खतरा है।
विज्ञापन
सोमवार को पशु चिकित्सालय में कई लोग अपने कुत्तों का इलाज कराने पहुंचे। पशु अस्पताल के डॉ. करन गुप्ता ने बताया कि मार्च में दस और अप्रैल में आठ दिन के भीतर दस विदेशी और लावारिस कुत्ते वायरस की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
यह एक संक्रामक बीमारी है जो कुत्तों में लगातार फैल रही है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर सही समय पर उपचार कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पार्वो वायरस कुत्तों में तेजी से फैलता है और विदेशी नस्ल के कुत्ते इस वायरस की चपेट में जल्द आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए कुत्तों का लगातार हफ्ते भर तक इलाज किया जाता है। उनको इस दौरान एंटी वायरस इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन