फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Physician's post vacant at district hospital for a month; patients facing difficulties.

Almora News: जिला अस्पताल में एक महीने से फिजिशियन का पद रिक्त, मरीज परेशान

Fri, 04 Sep 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Physician's post vacant at district hospital for a month; patients facing difficulties.
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद एक माह से अधिक समय से रिक्त है। इससे मरीजों को उपचार के लिए बेस अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। खासकर दूरदराज के विकासखंडों से आने वाले मरीजों को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन का स्थानांतरण होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। फिजिशियन के नहीं होने से हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, धौलादेवी, भैंसियाछाना समेत अन्य विकासखंडों से आने वाले सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, फ्लू, पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, दस्त और गैस समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर बेस अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 650 मरीज पहुंचे। खराब मौसम के बावजूद सुबह से ही अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बदलते मौसम के कारण बुखार और वायरल संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने लोगों से बीमार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed