फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vadyuda accident: Cabinet Minister Rekha Arya met the victim's family.

वडयूड़ा हादसा : पीड़ित परिवार से मिलीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Fri, 04 Sep 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vadyuda accident: Cabinet Minister Rekha Arya met the victim's family.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बृहस्पतिवार को भूस्खलन से प्रभावित वडयूड़ा गांव पहुंचकर हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आसपास के प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि वडयूड़ा गांव में बीते दिनों हुए दर्दनाक हादसे में राजेंद्र राम की पत्नी प्रेमा देवी और उनके दो बच्चों मनीष व कल्पना की मौत हो गई थी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वड्यूडा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, विपिन पाठक, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed