{"_id":"66bfb7b38d735ffc30000424","slug":"doctors-protested-in-ranikhet-by-tying-black-ribbons-almora-news-c-232-1-ksp1005-115896-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन
Sat, 17 Aug 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। कोलकाता के एक मेडिकल कालेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में चिकित्सकाें में कड़ा आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने इस घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के रानीखेत के अध्यक्ष डाॅ. अशोक टम्टा ने कहा कि वर्तमान में चिकित्सक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ जो घटना घटी है। उससे पूरा चिकित्सक समाज आहत है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलेगी। तब तक चिकित्सक संघ चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में शनिवार को रानीखेत में चिकित्सक पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रदर्शन में डाॅ. डीएस नेगी, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. अमनदीप कौर, डाॅ. जीवन प्रसाद आदि थे।