फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doctors conduct mass demonstrations in Gandhi Park

सामूहिक अवकाश लेकर कार्मिकों ने किया गांधी पार्क में प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 11:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 31 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctors conduct mass demonstrations in Gandhi Park
गांधी पार्क अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के कार्मिक। - फोटो : AMAR UJALA
 पुरानी पेंशन बहाली समेत दस सूत्री समस्याओं के समाधान की मांग लेकर उत्तराखंड अधिकारी -कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कार्मिक बृहस्पतिवार को अवकाश लेकर  हड़ताल पर रहे। हड़ताली कार्मिकों ने गांधी पार्क चौघानपाटा में धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


 
चेतावनी दी कि यदि एक फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में दस सूत्री मांगों का हल नहीं निकला तो चार फरवरी को परेड ग्राउंड देहरादून में प्रदेश के सभी जिलों से कार्मिक प्रदर्शन में भाग लेंगे। प्रदर्शन में मुख्य संयोजक पंकज कांडपाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सलाहकार चंद्रमणि भट्ट, जीवन तिवारी, टीके खोलिया, केएन कांडपाल, उमापति पांडे, पीसी बोरा, श्याम रावत, नरेंद्र रावत, सीएस नैनवाल, पीसी जोशी, भूपाल चिलवाल, जगदीश भंडारी, डा. एनके जोशी, धीरेंद्र पाठक, अनुराग साह, केसी जोशी, रक्षित वर्मा, बीसी जोशी, हरीश बिष्ट, जगदीश आर्या, विपिन जोशी, डीपी जोशी, दिगंबर फुलोरिया, सुरेश जोशी, महिपाल राणा, अनुराग पांडे, रमेश पांडे, सत्येद्र भोज आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

बाक्स 
इन विभागों के कर्मचारी हुए आंदोलन में शामिल 
ग्राम्य विकास, शिक्षा, लोनिवि, कृषि वन, शिक्षा, सिंचाई, आईटीआई, पशुपालन, उद्यान, आरटीओ, आरडब्ल्यूडी, पंचायत राज, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत, समाज कल्याण आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोषागार कर्मचारी हड़ताल में नहीं हुए शामिल
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित कोषागार में सुचारू रूप से कामकाज हुआ। कोषागार कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद ने बताया कि सभी कर्मचारी प्रतिदिन की तरह उपस्थित थे और कोषागार में पूरे दिन कार्य हुआ।  



हड़ताल के चलते लोगों को हुई दिक्कतें
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित तमाम मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी यहां भी हड़ताल पर रहे। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आवश्यकीय सेवा वाले कर्मचारी कार्य में जुटे रहे।  विभागों में हड़ताल के चलते कामकाज नहीं होने से लोगों के कामकाज प्रभावित रहे। तहसील में लोगों को प्रमाण पत्र बनाने में काफी दिक्कतें हुईं। तहसील मुख्यालय में कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदर्शन और सभा के दौरान मो. इरफान, रमा जोशी, गीता फुलोरिया, प्रदेशीय जूहा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed