फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Diwan Singh Hall witnessed bravery of brave soldiers

जांबाज सैनिकों की वीरता का गवाह बना दीवान सिंह हाल

Tue, 12 Sep 2017 10:43 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Diwan Singh Hall witnessed bravery of brave soldiers
पदक प्राप्त अधिकारियों और जवानों के साथ ले. जनरल बीएस नेगी। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र का दीवान सिंह हाल मंगलवार को जांबाज सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का गवाह बना। सेना की मध्य कमान की ओर से आयोजित अलंकरण समारोह में सेना कमांडर ले. जनरल बीएस नेगी ने विपरीत परिस्थितियों में देश के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले 57 सैन्य कर्मियों को बहादुरी और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। इस दौरान दो सैनिकों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं ने यह पुरस्कार प्राप्त किए। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सहित तमाम दुर्गम क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में आतंकियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों को यहां अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। सेना कमांडर ले. जनरल बीएस नेगी ने इस दौरान चार युद्ध सेवा मेडल, एक सेना मेडल (मरणोपरांत), छह सेना मेडल वीरता), सात सेना मेडल (विशिष्ट सेवा), एक वार टू विशिष्ट सेवा मेडल, 14 विशिष्ट सेवा मेडल, छह जीओसी इनसी यूनिट प्रशस्ति पत्र, 18 सूर्या ट्राफी, एक सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक और एक जीवन रक्षा पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन


विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्य कमान की छह यूनिटों को भी जीओसी इनसी  ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उत्तम सेवा के लिए उन्होंने मध्यम कमान की 17 यूनिटों को सूर्या उत्तम सेवा प्रदाता ट्राफी प्रदान की। पदक प्रदान करते हुए ले. जनरल ने वीर सैनिकों के साहस की सराहना की, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में देशभक्ति का जज्बा कूटकूट कर भरा हुआ है। जवान और अधिकारी विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय दे रहे हैं। इन जवानों की वीरता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्योछावर करने का आह्वान किया और देशवासियों के विश्वास को कायम रखने पर जोर दिया। अलंकरण समारोह में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार, पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी, पूर्व एडमिरल डीके जोशी सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थेे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed