फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District players will show their strength in the North Zone Ju Jitsu Championship

Almora News: नॉर्थ जोन जू जुत्सु चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
District players will show their strength in the North Zone Ju Jitsu Championship
अल्मोड़ा। जिले के खिलाड़ी आगामी नॉर्थ जोन जू जुत्सु चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 मई 2026 तक गाजियाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग और भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कोच कुंदन सिंह ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग के 32 किलो भार वर्ग में जगदीश जोशी तथा 35 किलो भार वर्ग में सौरभ सिंह डांगी और 38 किलो भार वर्ग में आदित्य बिष्ट प्रतिभाग करेंगे। अंडर-16 आयु वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में विष्णु माया, 48 किलो भार वर्ग में लक्की सिंह डांगी, 55 किलो भार वर्ग में हर्षिता बिष्ट और हर्षित टम्टा अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में निशा आर्या प्रतिभाग करेंगी। सीनियर वर्ग में दीपिका बिष्ट 44 किलो भार वर्ग में तथा प्रियांशु सिंह 69 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, गोपाल खोलिया, ललित तिवारी, राहुल खोलिया और मनमोहन मेहरा सहित कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed