फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dispose of RTI appeals

आरटीआई की अपीलों का समय से करें निस्तारण: योगेश भट्ट

Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
dispose of RTI appeals
नगर पालिका में अभिलेखों का निरीक्षण करते राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट। संवाद

विज्ञापन

अल्मोड़ा। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने नगरपालिका में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मैनुअल पंजिकाओं, अभिलेखों का निरीक्षण लिया। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत आने वाले अनुरोध पत्र, अपीलों का निस्तारण सही तरीके और समय से होना चाहिए।



बुधवार को उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर अभिलेख कक्ष, अधिष्ठान कक्ष, निर्माण अनुभाग, पुस्तकालय कक्ष का भी निरीक्षण किया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी को सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित सभी अभिलेखों को वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने पालिका के पटल प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम को सकारात्मक रूप में लेना जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य सुशासन, पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अधिशासी अधिकारी त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed