{"_id":"695d4526bc283a271c0370d2","slug":"direct-bus-service-from-bhatraunjkhan-to-nainital-stopped-causing-inconvenience-to-passengers-almora-news-c-232-1-ha11012-138393-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भतरौंजखान से नैनीताल की सीधी बस सेवा बंद, यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भतरौंजखान से नैनीताल की सीधी बस सेवा बंद, यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण एक क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है। कहीं बस बदलनी पड़ती है तो कहीं महंगी टैक्सी से सफर करना मजबूरी बन गया है जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। भतरौंजखान अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों की सीमा पर स्थित एक प्रमुख केंद्र है। यहां नैनीताल जनपद के च्यूनी, नौघर, विनकोट, रीठा, थापल, रींची और अल्मोड़ा जनपद के लौकोट, रोड़ा, नूना, दन्यौ, रिंगड़िया आदि गांवों के लोग आवागमन के लिए निर्भर हैं। नैनीताल में उच्च न्यायालय और जिला मुख्यालय स्थित होने के कारण क्षेत्रवासियों का यहां नियमित रूप से आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सीधी बस सेवा न होना आम जनता के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले चलती थी केएमओयू की सीधी बस
क्षेत्र के निवासी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व तक केएमओयू की बस भतरौंजखान से सीधे नैनीताल जाती थी लेकिन अब यह बस सेवा बंद कर दी गई है। उन्होंने केएमओयू या उत्तराखंड परिवहन निगम से सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सरपंच गिरीश उपाध्याय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भतरौंजखान से नैनीताल के लिए अविलंब सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।