फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devotees reached to worship god.

Almora News: पीएम के दौरे के बाद बढ़ गई जागेश्वर धाम की रौनक

Tue, 21 Nov 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached to worship god.
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद जागेश्वर धाम को नई पहचान मिली है। ऑफ सीजन में भी सैलानियों की आवाजाही से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले साल नवंबर में 80 से 120 पर्यटक हर रोज यहां पहुंचते थे अब संख्या 1200 से पार हो गई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर से 35 किमी दूर देवदार के घने जंगल के बीच स्थित बेहतरीन नक्काशी का प्रतीक 125 मंदिरों का समूह जागेश्वर धाम आस्था का केंद्र है। 12 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां पहुंचकर भगवान जागनाथ के दर्शन किए थे। तब से देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले साल नवंबर में यहां पर्यटकों की आवाजाही सीमित रहती थी। अब यहां दिल्ली, यूपी, बंगाल सहित विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




भगवान शिव के दर्शन के लिए लग रही लाइन

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी लाइन लग रही है और पर्यटकों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सायंकालीन आरती में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

इन दिनों जागेश्वर धाम में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। यह पर्यटन की दृष्टि से सुखद है। मास्टर प्लान के धरातल पर उतरने के बाद इसमें और इजाफा होगा।

-पंडित नवीन चंद्र भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि, जागेश्वर धाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed