फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devotees in Goddess Pavilions make beautiful presentations of bhajans

देवी मंडपों में भक्तों ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों से समा बांधा

Mon, 15 Oct 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 15 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Devotees in Goddess Pavilions make beautiful presentations of bhajans
दुर्गा महोत्सव धारानौला में भजनों की प्रस्तुति देती लोक गायिका खुशी जोशी तथा गोविंद दिगारी। - फोटो : अमर उजाला
 शारदीय नवरात्र में नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में हो रहे भजन-कीर्तनों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। देवी मंडपों में सोमवार को मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की गई।    
विज्ञापन

   
नगर के लक्ष्मेश्वर, रोडवेज वर्कशॅाप, वाल्मीकि बस्ती, धारानौला, डोबानौला, ढूंगाधारा,  राजपुरा, लाला बाजार, खत्याड़ी, गंगोला मोहल्ला आदि स्थानो पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में भजन-कीर्तनों की धूम मची है। चौघानपाटा में चल रहे दुर्गा महोत्सव में सुबह से लेकर देर रात तक महिलाएं और अन्य लोग भजन-कीर्तन कर रहे हैं। धारानौला के दुर्गा महोत्सव में लोक गायिका खुशी जोशी और गोविंद दिगारी ने ओढ़ चुनरिया लाल मैं नाचू तोरे अंगना में..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..., शिरडी वाले साईं बाबा... आदि भजन  गाए। इधर रामलीला मैदान ढूंगाधारा में आयोजित दुर्गा महोत्सव में उतरांचल पर्वतीय कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों समेत सर्वदलीय संस्था, दुर्गा शक्ति न्यू इंद्रा कालोनी से जुड़े लोगों ने भजन तथा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वीयरशिवा स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक प्रो. एसएस पथनी, डॉ. ललित जलाल, हरीश ढैला आदि थे। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आनंद बल्लभ जोशी, राधा राजपूत, संयोजक कमल कुमार बिष्ट, अध्यक्ष हेमा चम्याल, कोषाध्यक्ष कुंदन चम्याल, सचिव विद्या बिष्ट आदि मौजूद थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed