{"_id":"69346d9f9146a45a51075437","slug":"despite-road-accidents-drivers-are-not-learning-their-lesson-and-are-driving-without-seat-belts-almora-news-c-232-1-alm1014-137241-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क हादसों के बावजूद चालक नहीं ले रहे सबक, बिना सीट बेल्ट दौड़ा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क हादसों के बावजूद चालक नहीं ले रहे सबक, बिना सीट बेल्ट दौड़ा रहे वाहन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आए दिन हो रही सड़क हादसों के बावजूद चालक यातायात नियमों का पालन करने से कन्नी काट रहे हैं। कई चालक सीट बेल्ट पहने बगैर ही वाहन दौड़ा रहे हैं। पुलिस ने बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर छह चालक समेत यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 39 चालकों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया।
जिले में कई दोपहिया चालक बिना हेलमेट तो कार चालक सीट बेल्ट के बगैर वाहन चला रहे हैं। पुलिस अब यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त हो गई है। सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस जागरुकता अभियान चलाकर चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध करती है पर चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि जिले भर के सड़कों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर छह चालक सहित अन्य 39 चालकों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
चालकों को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा