फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Departmental meetings postponed for a week in Almora due to weather warning

Almora News: मौसम चेतावनी पर अल्मोड़ा में एक सप्ताह तक विभागीय बैठकें स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Departmental meetings postponed for a week in Almora due to weather warning
अल्मोड़ा। मौसम विभाग की चेतावनी ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और संभावित प्राकृतिक आपदा की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिले के सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी एक सप्ताह तक प्रस्तावित विभागीय बैठकें, समीक्षा बैठकें, शिविर और बीडीसी बैठकों को स्थगित रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सभी अधिकारियों का अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में राहत एवं बचाव दलों की उपलब्धता, जेसीबी, पोकलैंड, डंपर सहित आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधनों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखने और सभी अधिकारियों को कंट्रोल रूम से लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed