{"_id":"6ab80ea05fedc6f3e7006a85","slug":"contest-for-the-post-of-president-between-nsuis-amit-and-abvps-rohit-almora-news-c-232-1-alm1002-149194-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अमित और एबीवीपी के रोहित बीच टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अमित और एबीवीपी के रोहित बीच टक्कर
Sat, 26 Sep 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिसर में बारिश के बीच नामांकन को पहुंचे प्रत्याशी और समर्थक। संवाद
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित 13 पदों के सापेक्ष 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से अमित बिष्ट और एबीवीपी से रोहित सिंह कुमल्टा ने अपना नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर इस बार फिर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है। एसएसजे परिसर में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी, भाष्कर जोशी और सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी ने नामांकन किया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीपिका बिष्ट और रश्मि पांडे नामांकन कराया। वहीं सचिव पद पर भाष्कर गिरी गोस्वामी और कोषाध्यक्ष पद के निकिता मेहरा ने एकल नामांकन किया। संयुक्त सचिव पद पर नेहा आर्या और सीता चम्याल ने नामांकन किया। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए विकास सिंह और हिमाली जोशी ने नामांकन किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर दर्शन जोशी और मुकेश लटवाल ने अपना नामांकन करवाया। वहीं संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए कला संकाय से विशाल चन्याल, दृश्य कला संकाय से वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य संकाय से भारतेंदु भाकुनी, विज्ञान संकाय से हर्षित बोहरा और विधि संकाय से अंकिता भट्ट ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया में परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या, कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. एके नवीन (संयोजक), नामांकन अधिकारी डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. दीपक कुमार टम्टा, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. देवेंद्र चम्याल, डॉ. विमल कांडपाल, प्रो. रुबीना अमान, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित जोशी, डॉ. योगेश मैनाली, डॉ. विजेता सत्याल सहित प्राध्यापक और कर्मियों ने सहयोग दिया।
सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
छात्रसंघ सचिव पद के लिए केवल भाष्कर गिरी गोस्वामी ही नामांकन को पहुंचे। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए भी केवल निकिता मेहरा ने ही अपना नामांकन किया। एकल नामांकन होने से इन दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरों पर मतदान से अपनी ही जीत की खुशी साफ नजर आई।
बारिश ने डाला खलल
छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दिन सुबह से बारिश का दौर चलता रहा। ऐसे में इस बार गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने का प्रत्याशियों और समर्थकों को सपना पूरा नहीं हो सका। समर्थक बारिश के बीच छाता ओढ़े प्रत्याशी के समर्थन में डटे रहे। बारिश के चलते नामांकन तक समर्थक घंटों बारिश से बचते नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नामांकन
छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के लिए परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो सकी। पुलिस की ओर से परिसर के प्रवेश द्वारों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
28 को आम सभा 29 को होगा मतदान
परिसर में छात्रसंघ चुनाव की आम सभा 28 सिंतबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं 29 सिंतबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर 2.30 बजे से
मतगणना शुरू होगी। वहीं देर शाम विजेता प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।