फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to restore the Old Pension Scheme

Almora News: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

Sun, 27 Sep 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to restore the Old Pension Scheme
अल्मोड़ा में हुई बैठक में मौजूद चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी।
अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की नगर निगम सभागार में हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही स्टाफिंग पैटर्न के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4200 रुपये का ग्रेड वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेशानुसार चतुर्थ श्रेणी घ से तृतीय श्रेणी ग में पदोन्नति की जाए। चतुर्थ श्रेणी के मृत पदों को पुन जीवित कर नियमित रूप से नियुक्ति की जाए। चतुर्थ श्रेणी पद मृत कैडर होने के कारण समूह घ को अनिवार्य स्थानांतरण से हटाते हुए अनुरोध और पारस्परिक स्थानांतरण लागू किया जाए। जिन विभागों में शासनादेशानुसार वर्दी की सुविधा अनुमन्य नहीं की जा रही उन कार्मिकों को तत्काल उपलब्धता कराई जाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित तिवारी और संचालन जिला महामंत्री महेश आर्या ने किया। वहां संरक्षक हुकुम सिंह बनौला, सलाहकार हरी प्रसाद, कोषाध्यक्ष मुकेश नगरकोटी, संतोष बिष्ट, विशन सिंह, पान सिंह लटवाल, देवकी देवी, नीमा, पूरन कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed