{"_id":"65a80be21855bcc09301c956","slug":"demand-to-open-chaubatiya-road-and-road-almora-news-c-232-1-alm1001-7261-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौबटिया सड़क और रास्ता खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौबटिया सड़क और रास्ता खोलने की मांग
Wed, 17 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत के चौबटिया में ग्रामीणों के साथ बैठक करती संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया में सेना की तरफ से रास्ता और सड़क बंद करने का मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक करने पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन सेना रास्ते और सड़क पर अपना हक जताकर इसे बंद कर देती है, इससे चौबटिया, देहोली, नागपानी के लोगों के साथ ही विद्यार्थियों और मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने चौबटिया-देहोली सड़क और रास्ते को लेकर सेना और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद के मामले में बैठक की। ग्रामीणों ने कहा कि इस रास्ते और सड़क से होकर ग्रामीण बाजार तो विद्यार्थी विद्यालय पहुंचते हैं। सेना की ओर से आए दिन मोटर मार्ग और पैदल रास्ते को बंद कर दिया जाता है। स्थानीय टैक्सी संचालकों ने कहा कि सड़क बंद करने से टैक्सी का संचालन ठप हो रहा है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट कहा कि इस मामले में सेना के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। कहा कि सभी स्थानीय लोगों के नाम और फोटो राजस्व उपनिरीक्षकों को देनी होगी ताकि इसे सेना को उपलब्ध कराया जा सके। पूर्व सभासद उमेश पाठक ने चौबटिया में वैवाहिक या अन्य आयोजनों के लिए मैदान उपलब्ध कराने की भी मांग की। बैठक में तहसीलदार हेमंत मेहरा, हरीश चंद्र सती, महेश चंद्र सती, प्रीतम सती, सिवाली के प्रधान प्रमोद कुमार, कालनू के मोहन राम, सरपंच मनोज सती, राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार आदि थे।