{"_id":"67c477b87bc25b40a005f459","slug":"demand-raised-for-giving-regular-appointment-almora-news-c-232-1-ksp1005-124984-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नियमित नियुक्ति देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नियमित नियुक्ति देने की उठाई मांग
विज्ञापन
कुमाऊं वन श्रमिक संघ की एनटीडी स्थित चिंतन सभागार में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। कुमाऊं वन श्रमिक संघ की एनटीडी स्थित चिंतन सभागार में बैठक हुई। वन श्रमिकों ने महंगाई भत्ता देने और उन्हें नियमित देने की मांग उठाई। रविवार को वन श्रमिकों ने कहा कि पहले श्रमिकों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता मिलता था। लेकिन अब उनके महंगाई भत्ते को रोक दिया गया है। वेतन विसंगतियों के कारण उनके लिए परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल हो गया है। पूर्व में वन विभाग की ओर से विनियमितीकरण किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसे रोक दिया गया है। वनाग्नि में श्रमिकों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है, लेकिन फिर भी सालों से श्रमिकों को नियमित नियुक्ति नहीं दी जा रही है। कई श्रमिकों को दो साल से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि जो श्रमिक दैनिक वेतन के रूप में तैनात किए गए थे, उन्हें वनाग्नि अनुरक्षण आदि कार्य करवाए जा रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने जल्द मांगों में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
उत्तम अध्यक्ष, हीरा सिंह महामंत्री चुने गए
अल्मोड़ा। कुमाऊं वन श्रमिक संघ की बैठक में संघ के चुनाव भी संपन्न हुए। इसमें उत्तम सिंह को संघ का अध्यक्ष, दीवान सिंह को उपाध्यक्ष, हीरा सिंह को महामंत्री, शिवराज सिंह को कोषाध्यक्ष औश्र मेाहन चंद्र जोशी को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा संगठन मंत्री और प्रचार मंत्रियों का भी चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों ने समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही ।
फोटो - 02 एएलएम 23 पी - एनटीडी स्थित चिंतन सभागार में हुई बैठक में मौजूद श्रमिक। स्वयं