{"_id":"62586638a4491d49876812a5","slug":"deer-found-dead-in-almora-park-almora-news-hld4594967138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा मृग विहार में पल रहे एक नर सांभर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा मृग विहार में पल रहे एक नर सांभर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एनटीडी स्थित वन विभाग के मृग विहार में रह रहे एक सांभर की बुधवार शाम मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सांभर उम्र दराज था जिस कारण उसकी मौत हो गई। नियमानुसार सांभर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
एनटीडी स्थिति मृग विहार में कई वन्य जीव रखे गए हैं। इसमें से कुछ वन्य जीवों को वहां रेस्क्यू कर लाया गया है। कुछ वन्य जीवों का मृग विहार में ही प्रजनन होता है। इसमें लैपर्ड, चीतल, सांभर, भालू और सफेद बंदर मौजूद हैं। वर्तमान में यहां सांभर में आठ नर, 17 मादा, चीतल में 20 नर और 43 मादा है। बुधवार शाम को एक नर सांभर की मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी मृग विहार, वन क्षेत्र एनटीडी, देवेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मरने वाले सांभर की उम्र 14 वर्ष थी और यह एक नर था।
फिलहाल पशु चिकित्साधिकारी धौलादेवी डॉ. योगेश शर्मा ने सांभर के शव का पोस्टमार्टम किया है। यहां रखे गए वन्य जीवों में फिलहाल किसी तरह की बिमारी की बात सामने नहीं आई है। नर सांभर की भी प्राकृतिक मौत हुई है।