फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death Case in Ranikhet

Almora News: लापता सैन्य अस्पताल कर्मी का शव संदिग्ध हालात में गधेरे से मिला

Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Death Case in Ranikhet
ग्राम क्वैराला, मजखाली निवासी दीवान सिंह (43) पुत्र गोविंद सिंह।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक सप्ताह पहले लापता हुए सैन्य अस्पताल कर्मी का शव संदिग्ध हालात में रानीझील के पास गधेरे से बरामद हुआ है। कर्मचारी घर से सुबह टहलने निकले थे जिसके बाद वह लौटकर नहीं आए। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी। शनिवार की सुबह गधेरे में शव दिखने से ख्लबली मच गई। पुलिस ने शव के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

रानीखेत तहसील के ग्राम क्वैराला, मजखाली निवासी दीवान सिंह (43) पुत्र गोविंद सिंह मालरोड स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में बतौर सिविल स्टाफ कार्यरत थे। अस्पताल परिसर के सरकारी आवास में वह परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल की सुबह वह टहलने निकले और तभी से लापता थे। देर शाम तक दीवान सिंह जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। कई संभावित स्थलों पर ढूंढखोज के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह रानीझील के पास पेंसिल पार्क के नीचे गधेरे में दीवान सिंह का शव दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर सीओ टीआर वर्मा, कोतवाल नासिर हुसैन के साथ ही एमएच और सेना के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नासिर हुसैन ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस मामले में फिलहाल तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में भी नहीं हो सका मौत के कारणों का खुलासा
रानीखेत। सैन्य अस्पताल में तैनात कर्मचारी दीवान सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम में भी नहीं हो सका। पोस्टमार्टम करने वाले राजकीय अस्पताल के डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


परिजनों ने बताया शनिवार को था मृतक के बेटे का जन्मदिन
रानीखेत। सैन्य अस्पताल कर्मी दीवान सिंह को ढूंढने के लिए पुलिस के साथ ही परिजन और रिश्तेदार भी सक्रिय थे। उन्होंने क्षेत्र के जंगलों तक की खाक छान दी। सुबह गधेरों में खोज की गई। रानीझील के पास जिस गधेरे में सुबह शव बरामद हुआ वहां किसी की भी नजर नहीं पड़ सकती थी। भांजे हेमंत सिंह की नजर शव पर पड़ी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सास भवानी देवी ने रो-रोकर बताया कि दीवान सिंह के दो बच्चे थे। बेटे का शनिवार को जन्मदिन था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed