फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme orgnised.

शारदीय नवरात्र : पहले दिन मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
अल्मोड़ा। मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए। पहले दिन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। कई स्थानों पर कलश यात्रा निकाली गई। नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में तड़के से ही शंख, घड़ियाल बजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने देवी मां को चुनरी अर्पित कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी मंदिर, स्याहीदेवी मंदिर समेत प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर चितई, रघुनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। नंदादेवी और चितई मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। लोगों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा अर्चना कर माता रानी को चुनरी चढ़ाई। भक्तों ने माता के दर्शन कर चरणों में शीश नवा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और घरों में भजन, कीर्तन भी हुए। इससे वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। लक्ष्मेश्वर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव की शुरूआत हुई। खूटकूनी भैरव मंदिर से लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकली। आचार्य सतीश चन्द्र जोशी, चंद्रशेखर जोशी ने दुर्गा पूजन कराया। मुख्य यज्ञमान रमेश जोशी, गीता जोशी रहे। कलश यात्रा में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सिमकनी मैदान में भी दुर्गा महोत्सव शुरू हो गया है। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सिमकनी मैदान से शुरू हुई कलश यात्रा शिव मंदिर और गणेश मंदिर होते हुए पुन: सिमकनी मैदान पहुंच कर संपन्न हुई। कलश यात्रा में नव दुर्गा समिति के अध्यक्ष दिनेश जोशी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, देवी दत्त लखचौरा, सचिव प्रकाश लोहनी आदि शामिल रहे। मां दुर्गा समिति चौघानपाटा में कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू हुआ।

चौघानपाटा से निकली कलश यात्रा पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौला होते हुए पुनः चौघानपाटा पहुंच कर संपन्न हुई। आचार्य राजेंद्र प्रसाद जोशी ने मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे। ढूंगाधारा में कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू हुआ। पंडित भुवन चंद्र त्रिपाठी ने पूजा अर्चना कराई। शोभायात्रा में मंजू बिष्ट,भगवती त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, दीक्षा कांडपाल, प्रतीक बिष्ट, सत्यम कांडपाल, लक्षिता, प्रज्ञा, निशा जोशी, दीवान सिंह बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed