फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowd In Corona Peeriyad

बाजार, बैंकों उमड़ी भीड़ कोरोना गाइड लाइन का पालन करना भूली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crowd In Corona Peeriyad
अल्मोड़ा। रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को खुले बाजार में लोगों की चहल-पहल रही। लोगों ने बाजार से खरीदारी की। बैंक के विभिन्न काउंटरों में ग्राहकों की कतार रही। ढाई तीन बजे बाद बाजार भी बंद हो गया। इससे बाजारों में सुनसानी रही।
विज्ञापन

कर्फ्यू के कारण रविवार को अल्मोड़ा बाजार बंद था। सोमवार को बाजार, बैंक आदि खुलते ही वहां ग्राहक आने लगे थे।
नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार समेत विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। सब्जी, रेडीमेड कपड़े की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ थी। बैंकों में भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। बैंक खुलने के बाद सुबह से ही ग्राहक बैंक पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

बैंक में पास बुक में इंट्री कराने, पैसे जमा करने, चेक जमा करने आदि कार्यों के लिए ग्राहकों की कतार लगी रही। एटीएमों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार और बैंकों में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग सुरक्षित दूरी का पालन करना ही भूल गए। सुबह बाजार में रौनक रही जबकि ढाई तीन बजे बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद के मद्देनजर द्वाराहाट बाजार में खरीदारों की भीड़
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल के आह्वान पर द्वाराहाट बाजार एक सप्ताह के लिए कल चार मई से बंद रहेगी। लॉकडाउन के निर्णय के कारण सोमवार को खरीदारों की बाजार में भारी भीड़ रही। राशन, सब्जी की दुकानों में भारी भीड़ रही, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों में नाराजगी दिखी।

वह वाहन बुक कर सामान लेने तो आए लेकिन घंटों तक नंबर न आने और भीड़ से वह परेशान रहे। लोगों का कहना था कि बाजार रोज खुलना चाहिए लेकिन बाजार अधिक समय के लिए खुलता तो भीड़ नहीं होती। कहा कि भीड़ से तो कोरोना संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed