फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowd in Almora Bank

अल्मोड़ा के बैंकों में उमड़ी भीड़, लगी रही लंबी लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Crowd in Almora Bank
अल्मोड़ा में साप्ताहिक बंदी के बाद खुले एटीएम में इस तरह लगी रही लोगों की भीड़। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को खुले बैंकों में भीड़ रही। हालात यह रहे कि कई बैंकों में लोगों को कतार लगानी पड़ी जिससे उन्हें अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो सुबह से ही लोगों का बैंक पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान नकदी निकासी, चेक जमा करने, बैंक ड्राफ्ट बनाने आदि कामों के लिए दूरदराज से बढ़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे जिससे बैंकों में भीड़ रही। सुबह के समय एसबीआई, पीएनबी, केनरा सहित अन्य बैंकों में लोग लाइन में लगे रहे। उन्हें घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद भीड़ छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली। रुपये निकालने के लिए एटीएम के बाहर खड़े लोगों को भी लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजार भी रहा लोगों की भीड़ से गुलजार
अल्मोड़ा। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को खुले बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। दूरदराज से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारों की भीड़ जुटने से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed