{"_id":"e07942ed12b28be5adc0304b1195bdbc","slug":"the-child-s-body-was-found-along-sarayu-not-identified-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू किनारे मिला बच्चे का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू किनारे मिला बच्चे का शव, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
यहां मंडलसेरा में जीतनगर के समीप सरयू के किनारे लगभग दो माह के शिशु का क्षत-विक्षत शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे लोगों ने जीतनगर के समीप सरयू के किनारे बालक का शव होेने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में जानवरों पंजों के निशान थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रतिमा भट्ट ने कहा बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम करने के बाद जिला अस्पताल के डा. अजय बिष्ट ने बताया बच्चे की आयु दो से तीन माह है।
पानी में उसका शरीर गल चुका है इसलिए मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, पुलिस भी इस मामले में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।