फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The attack on the student teacher for five years imprisonment

छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले शिक्षक को पांच साल कैद

Tue, 16 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 16 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में करीब ढाई साल पहले एक छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी (वाराणसी निवासी) तत्कालीन दृश्य कला संकाय के शिक्षक को अपर सत्र न्यायाधीश वरुण कुमार ने पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक 10 जून 2013 को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में दृश्य कला संकाय के अंतर्गत फाइन आर्ट्स की एक छात्रा अपने अन्य साथियों के साथ संविदा शिक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा के कक्ष में प्रोजेक्ट जमा करने गई। विवाहिता छात्रा का पति भी उसके साथ आया था जो कमरे के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक ने अन्य छात्राओं के प्रोजेक्ट जमा करने के बाद उन्हें बाहर भेज दिया और उक्त छात्रा को रोककर कमरा भीतर से बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा पर पेपर कटर से गले, छाती और पेट पर जान से मारने की नीयत से हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़िता के चिल्लाने पर बाहर खड़ा उसका पति और छात्र-छात्राओं के अलावा विभाग के शिक्षक प्रो. शेखर जोशी, कैलाश बिष्ट, डा. ललित आर्या आदि वहां पहुंचे और धक्का मारकर दरवाजा खोला। छात्रा कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा के पति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता शेखर चंद्र नेल्वाल और दीवान सिंह बिष्ट ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह परीक्षित कराए गए।

अपर सत्र न्यायाधीश वरुण कुमार ने लिखित और दस्तावेजी साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आरोपी राजेश कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम गहूरा, पोस्ट आफिस भोपापुर थाना चोलापुर जिला वाराणसी को धारा 342 और 354 के तहत एक-एक साल का कठोर कारावास और धारा 307 में पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।


 अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मालूम हो कि इस घटना के बाद कुमाऊं विवि प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed