{"_id":"8f2c5466aff0a0b10c1bb3f9fc7b318f","slug":"talc-filled-dampara-fell-into-a-ditch-the-driver-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़िया से भरा डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़िया से भरा डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर से खड़िया लेकर हल्द्वानी जा रहा डंपर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें पटलचमू डीडीहाट निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में मात्र चालक ही सवार था।
डंपर संख्या यूके-02-सीए-0354 खड़िया लेकर हल्द्वानी जा रहा था। सोमेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग में सुबह 5:30 बजे डंपर दाड़िमखोला के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 120 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें पटलचमू (डीडाहाट) निवासी चालक वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर में भरी खड़िया भी बिखर गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना सोमेश्वर थाने में दी। थानाध्यक्ष किशन राम आर्य के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने खाई से मृत चालक का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन