{"_id":"8142332d164a97741c09364682f63840","slug":"sent-teenage-girls-teenager-sent-home-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को भेजा किशोरी संरक्षण गृह भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरियों को भेजा किशोरी संरक्षण गृह भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
हवालबाग ब्लाक के गांव से लापता दो किशोरियों को पुलिस बुधवार को काशीपुर से अल्मोड़ा ले आई। परिजनों के घर ले जाने से इंकार करने के बाद दोनों को किशोरी संरक्षण गृह भेज दिया गया है। दोनों किशोरियां पिछले माह भी घर से भाग गई थी। तब उन्हें मटेला से बरामद किया गया था।
फलसीमा क्षेत्र की दो किशोरियां छह अप्रैल को लापता हो गई थी। वह घर से बकरी चराने के लिए गई थी। दोनों कक्षा नौ, दसवीं में पढ़ती हैं। यह किशोरियां बस में बैठकर हल्द्वानी पहुंच गई थी। इनमें से एक किशोरी के पिता काशीपुर की फैक्ट्री में काम करते हैं। पैसे समाप्त होने के बाद किशोरी ने पिता को हल्द्वानी से ले जाने के लिए फोन किया। पिता इन्हें काशीपुर ले आए। जहां से सोमवार को दूसरी किशोरी रात में गायब हो गई, जो पुलिस को घूमती हुई मिली।
सूचना मिलने पर अल्मोड़ा की उप निरीक्षक हेमा गुणवंत काशीपुर गई। पुलिस इन बालिकाओं को बुधवार को अल्मोड़ा ले आई। एक बालिका अपने ननिहाल और दूसरी बालिका अपने ताऊ के साथ रहती है। किशोरियों ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया है। परिजनों का भी कहना है कि यह दोनों पिछले माह भी घर से भागी थी। इन्हें कुछ दिन किशोरी संरक्षण गृह भेज दिया जाए, ताकि इन्हें गलती का अहसास हो सके।
विज्ञापन
एसआई गुणवंत ने बताया कि दोनों किशोरियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान परिजन भी मौजूद थे। मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों किशोरियों को किशोरी संरक्षण गृह भेज दिया गया है।