फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Report against five meat sellers

पांच मीट विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 02 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां मीट मार्केट में गाभिन बकरियों को काटने, उनके भ्रूण खुले में फेंक कर गंदगी फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच मीट विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर पशु क्रूरता अधिनियम का आरोप है।


28 फरवरी को मीट मार्केट के सामने नालियों में बकरियों के भ्रूण मिलने के बाद वहां बवाल हुआ था। इसके बाद नगर पालिका ने मार्केट की सभी 20 दुकानों को सील कर दिया था। इस मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने अज्ञात मीट विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस बीच पुलिस मामले की जांच करती रही। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में पांच मीट विक्रेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें जावेद अहमद, नन्हें लाल, अब्दुल, राकेश सिंह, अफजल हुसैन शामिल हैं। इन पांचों के खिलाफ धारा 21/15, 723, 13/11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सब इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट मामले की जांच कर रही हैं। कोतवाल ने बताया कि शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed