{"_id":"407a6d3ca8fa3fa011ced46f914b2889","slug":"poll-of-the-current-contract-workers-boarded-seemingly-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में चढ़े संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल में चढ़े संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कार्पोरेशन के एक कर्मचारी की घोर लापरवाही के कारण बिजली सुचारू करने के लिए पोल पर चढ़े एक संविदा कर्मी को जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
लाइन में काम करने के दौरान किसी कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी। उसे तगड़ा करंट लगा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात में लक्ष्मेश्वर में डायट के निकट बिजली की लाइन में कुछ खराबी आ गई थी। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग में कार्यरत उपनल संविदा कर्मी किरन कुमार पांडे से की।
विज्ञापन
किरन कुमार पांडे शट डाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ गया। इस बीच किरन पांडे से बात किए बगैर ही एक कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी।
लाइन चालू होते ही किरन पांडे करंट लगने के बाद पोल से नीचे गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इधर विद्युत कर्मचारी की मौत के बाद लक्ष्मेश्वर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की अव्यवस्थाओं के कारण कर्मचारी की मौत हुई।
खासकर शट डाउन लेने और लाइन चालू करने की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए ताकि इस तरह की चूक नहीं हो सके। लोगों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर अधिशासी अभियंता केडी पांगती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।