{"_id":"d5448fe503e43a2f2a0e1556053500ac","slug":"max-crashed-injuring-eight-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, आठ यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, आठ यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से थल जा रही मैक्स जीप अल्मोड़ा से करीब पांच किमी दूर फलसीमा के पास रविवार रात एक बजे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से रात में ही बेस अस्पताल ले जाया गया। सोमवार सुबह सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । दुर्घटना का कारण जीप का स्टेयरिंग फ्री होना बताया जा रहा है। मैक्स में 10 लोग सवार थे। दो यात्रियों को चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
मैक्स संख्या यूके-04-टीए-3999 रविवार रात हल्द्वानी से थल जा रही थी। अल्मोड़ा से करीब पांच किमी दूर फलसीमा में जीप अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में देव सिंह (30) निवासी डीडीहाट (पिथौरागढ़), कुंदन राम (36) निवासी ग्राम धनपाली, पोस्ट बड़ीगांव (पिथौरागढ़), बबीता (30) ग्राम धनपाली (पिथौरागढ़), दीवान राम (62) ग्राम धनपाली (पिथौरागढ़), दीपक (पांच) पुत्र कुंदन, ग्राम धनपाली, (पिथौरागढ़), ललित (20) (पिथौरागढ़), पप्पू (31) निवासी, देवलथल, पिथौरागढ़, पूरन सिंह (40) निवासी ग्राम तड़ीगांव पोस्ट थल, पिथौरागढ़ घायल हो गए। सूचना पर एनटीडी चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार किया गया। सोमवार सुबह सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन